फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो -कार की टक्कर में 19 लोग घायल, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। धान कर रोपाई कर घर लौट रहे श्रमिकों के टेंपो में कार की टक्कर लग जाने से 16 श्रमिक, दोनों वाहनों के चालक और एक कार सवार घायल हो गए। हादसे में कुल 19 लोग घायल हुए हैं। चार की हालत गंभीर होने के कारण उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव चांदूपुर पड़री निवासी ठेकेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके साथ 17 श्रमिक धान की पौध की रोपाई करने गए थे। रविवार देर शाम एक टेंपो से सभी श्रमिक ठेकेदार के साथ घर लौट रहे थे। बंडा पूरनपुर हाईवे पर गांव बिराहिमपुर के पास टेंपो की सामने से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर 108 सेवा की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और चालक ने घायलों को बंडा सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।
हादसे में गांव चांदूपुर निवासी इतवारीलाल की पत्नी पार्वती, पुत्री अनीसा और रिश्तेदार भूपराम की पुत्री नीतू, राजेंद्र और उनकी पत्नी कलावती, ओमप्रकाश की पुत्री अंजली, रामखिलौना की पत्नी सरबती, छत्रपाल की पुत्री सविता, पुत्र विमलेश, राहुल, मैकूलाल की पत्नी फूलमती, पुत्री रूपा, अशोक कुमार की पत्नी शारदा देवी, भरतलाल की पत्नी कलावती, राजेंद्र प्रसाद की पत्नी रामकली, इतवारी लाल की पत्नी हरदेई, गांव श्यामपट्टी निवासी टेंपो चालक बालिस्टर, कार चालक जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा निवासी रजत गुप्ता, रजत का साथी कसबा बीसलपुर निवासी अंशुल गुप्ता घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर बालिस्टर, राजेंद्र, रामकली और हरदेई को जिला अस्पताल रेफर किया है। डॉक्टर मनोज मिश्रा के अनुसार अभी और घायल जिला अस्पताल रेफर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें