फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक कार अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और बेटा समेत चार एक ही परिवार के हैं। एक व्यक्ति घायल गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव लधौला निवासी रामनरेश की पत्नी जमुका देवी (45) की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब थी। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। वहां उन्हें आक्सीजन मिलने में दिक्कत हो रही थी। सोमवार को रामनरेश पत्नी जमुका को बरेली के अस्पताल से छुट्टी कराकर कार में शाहजहांपुर लौट रहे थे। कार में उनके साथ बेटा 20 साल का कौशल, भतीजा हीरालाल (40) और पुवायां के नाहिल गांव के रहने वाले साले रामगुलाम (45) भी थे। कार लधौला गांव निवासी विजय (40) चला रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार तिलहर थाना क्षेत्र में बंथरा के पास पहुंची होगी। तभी अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गई। इसमें रामनरेश की पत्नी जमुका, बेटे कौशल, भतीजे हीरालाल और ड्राइवर विजय की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामगुलाम और रामनरेश को मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन रास्ते में रामनरेश की मौत हो गई। रामगुलाम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी एस आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना माना जा रहा है। सही कारण ड्राइवर के होश में आने पर पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें