शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के जीआईसी तिराहे के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को एक बस ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई।
दुर्गा इन्कलेव निवासी रामप्रसाद मिश्रा (65) आर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी के रिटायर कर्मचारी थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह साइकिल पर जा रहे थे। शहर में जीआईसी तिराहा के पास पहुंचने पर उनकी साइकिल में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से रामप्रसाद की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस जा पहुंचे। संवाद