फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से नौ छप्परदार घर स्वाहा, लाखों की गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शुक्रवार सुबह जरीनपुर ग्राम पंचायत के मजरा गंगानगर में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से एक छप्पर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए जब तक दमकल मौके पर पहुंची, तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर पड़ोस के नौ और छप्परों को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अग्निपीड़ित राजेश ने बताया कि वह सुबह लगभग साढ़े दस बजे खेत पर गेहूं की कटाई कर रहा था। घर में उसकी पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से उसके छप्पर में आग लग गई। उसने घर से निकलकर शोर मचाया। किंतु आसपास के लोग भी खेतों पर गेहूं काटने गए थे। जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग ने उग्ररूप धारण कर पड़ोसी अनंतराम, पंचराम, कृष्णपाल, कमलेश, लज्जाराम, बाबूराम, सुरेंद्र व सत्यपाल के भी छप्परों को भी जलाकर राख कर दिया। राहगीरों ने जल रहे घरों को देखकर दमकल को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद दमकल पहुंची, तब तक सभी घर स्वाहा हो चुके थे। सभी घरों में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, बर्तन और गेहूं धान सबकुछ जल गया। सभी पीड़ित परिवार भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे भूखे प्यासे पड़े सरकारी सहायता की राह देख रहे हैं।
अग्नि दुर्घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल देवेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन कर आग से हुए नुकसान की आख्या उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें