फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव शिवपुरी खंजी निवासी 60 वर्षीय रामेश्वर दयाल रविवार को बाइक से दवा लेने के लिए बंडा आए थे। शाम पांच बजे वह वापस घर जा रहे थे। पुवायां बंडा मार्ग पर बंडा से कुछ दूर फूलचंद्र के होटल के सामने पुवायां की तरफ से आ रहा ट्रक उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में रामेश्वरदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। चालक भी ट्रक को खड़ा कर मौके पर ही रुक गया। रामेश्वरदयाल हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए मौके पर एक सिपाही को भेज दिया। सिपाही ने शव सड़क के किनारे रखवा दिया और चालक के साथ ही ट्रक को थाने ले जाने लगा। इस पर मौके पर मौजूद लोग भड़क उठे और हंगामा करने लगे। मामला बिगड़ता देख सिपाही ने थाने से फोर्स को बुला लिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रामेश्वरदयाल की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी राजेश्वरी देवी, पुत्र साधूराम, जयवीर, पुत्री फूलमती का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चालक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें