फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अध्यापक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मार्निंग वॉक को निकले इंटर कॉलेज के एक शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार सुबह थाना सदर बाजार क्षेत्र की इंद्रानगर कालोनी के मोक्षधाम रेलवे क्रासिंग के पास हुआ। मोहल्ला अंटा निवासी वीरेंद्र कुमार (54) एबी रिच इंटर कॉलेज में टीचर थे। सोमवार सुबह वह टहलने के लिए रामलीला मैदान की ओर गए थे। तभी मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद परिजन को सूचना दी। कैंट चौकी प्रभारी विपिन शुक्ला ने बताया कि वीरेंद्र टहलने के लिए घर से निकले थे। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें