फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, ठेकेदार को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में शनिवार रात निवाजपुर के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार चालक समेत चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। डिवाइडर पर सांकेतिक न होने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने डिवाइडर बनाने वाले ठेकेदार को तलब किया है।
विज्ञापन

जनपद सीतापुर निवासी जमाल अख्तर का बेटा मुतालिफ अपने तीन साथियों के साथ दिल्ली गया था। शनिवार रात दिल्ली से लौटते समय कार रोजा थाना क्षेत्र के निवाजपुर के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि लगने से कार का अगला हिस्सा दो भागों में बंट गया। मगर कार के एयर बैग खुल जाने कार में बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर रोजा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। पुलिस को डिवाइडर बनाने वाले की लापरवाही को देखते हुए ठेकेदार को तलब किया है।
पुत्तूलाल चौराहे से रौजा अड्डा तक सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर बनाने का काम ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। मगर राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद ठेकेदार ने डिवाइडर पर संकेत नहीं लगाए गए हैं। इससे आए दिन डिवाइडर से वाहन टकरा जाते हैं। जगह-जगह निर्माणाधीन डिवाइडर के दोनों सरियों को लगा छोड़ दिया जाता है, जिनसे टकराकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार सवार लोगों ने थाने पर कोई सूचना नहीं दी है। लेकिन डिवाइडर बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। सांकेतिक चिह्न न लगे होने के कारण हादसे हो रहे हैं। ठेकेदार को सोमवार की सुबह थाने बुलाया है।
विज्ञापन

- डीके शर्मा, प्रभारी, थाना रोजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें