फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ससुराल जा रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। तेज गति से आ रहा बाइक सवार मार्ग पर खड़ी ट्रॉली से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बबिया निवासी 35 वर्षीय राजू शाहजहांपुर के पंचपीरों के निकट पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। निगोही थाना क्षेत्र के गांव बैदापुर निवासी रामप्रसाद के यहा उसकी ससुराल है। 17 फरवरी को नामकरण संस्कार में अपने परिवार के साथ ससुराल में दावत में आया था। दावत खाकर राजू पंप पर ड्यूटी करने चला गया था। पेट्रोल पंप से ड्यूटी करके राजू बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ अपनी पत्नी की विदा करने के लिए निगोही थाना क्षेत्र के बैदापुर के लिए बाइक से जा रहा था। वह शाहजहांपुर- पीलीभीत मार्ग के निगोही थाना क्षेत्र के गांव गिरगिचा मंदिर के निकट पहुंचा ही था, तभी मार्ग के किनारे खड़ी ट्रॉली से बाइक जा टकरायी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
राजू की मौत की जानकारी पाकर उसकी पत्नी ममता, तीन बच्चों और मां गंगा वर्मा का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें