जैतीपुर के खेड़ा बझेड़ा चौराहे के पास दुर्घटना ग्रस्त बस व ट्रक। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। गढ़ियारंगीन से सवारियां लेकर शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस सोमवार सुबह कोहरे के कारण खेड़ा बझेड़ा चौराहे पर ट्रक से टकरा गई। इसमें बस का सामने वाला शीशा टूट गया और यात्री बाल-बाल बच गए।
सोमवार सुबह जैतीपुर इलाके में घना कोहरा था। रोज सुबह करीब साढ़े सात बजे गढ़िया रंगीन से एक रोडवेज बस शाहजहांपुर जाती है। सोमवार सुबह गढ़िया रंगीन से रवाना होने के बाद 8:15 बजे बस खेड़ा बझेड़ा चौराहे पहुंची। तभी रोडवेज बस में सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। अचानक झटका लगने से कई सवारियां सीट के नीचे जा गिरीं। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। टक्कर लगने से बस का चालक की तरफ वाला शीशा टूट गया। हादसे के बाद काफी देर तक ट्रक और बस चालक में नोकझोंक होती रही। लगभग एक घंटे बाद दोनों में समझौता हो गया। इसके बाद बस रवाना हो गई।