फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी में सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। किसी भारी वाहन की टक्कर लगने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुआपुर निवासी मुकेश (30) मजदूरी करता था। शनिवार रात मुकेश मोपेड पर शाहजहांपुर से अपने गांव कुतुआपुर लौट रहा था। रास्ते में सेहरामऊ सिवई पुलिया के पास उसकी मोपेड में पीछे से किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस में घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें