फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में झुलसी युवती की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है गांव रामपुर हीरा निवासी नन्हे लाल के घर में रविवार को दोपहर बाद चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में अचानक आग लग गई थी। आग से तमाम घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। आग बुझाने के प्रयास में नन्हे लाल की पुत्री 20 वर्षीय पुत्री नीरज देवी जलकर गंभीर घायल हो गई थी। नीरज देवी को बंडा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
रविवार रात इलाज के दौरान नीरज देवी मौत की हो गई देर रात उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। नन्हेलाल ने बताया कि वह अपने पुत्र अरविंद के साथ एक राइस मिल पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। गरीबी के कारण वह छप्परदार घर में गुजारा कर रहा है। नीरज देवी की मौत से दादी कटोरी देवी, मां सावित्री देवी, भाई अरविंद, अंकित और सचिन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें