फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालने गए युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक कांट इलाके का रहने वाला था, जबकि यह हादसा शहर के हयातनगर में हुआ।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव निवासी नन्हें (25) लिंटर डालने के लिए मसाला बनाने वाली मशीन (मिक्सर) चलाता था। परिजनों के मुताबिक अभायन गांव निवसी ठेकेदार शहर के हयातनगर में रामकुमार मौर्य के मकान का निर्माण करा रहे हैं। बुधवार को उनके मकान का लिंटर डाला जाना था। ठेकेदार के कहने पर नन्हें अपना ट्रैक्टर और मिक्सर लेकर हयातनगर गए थे। परिजन का कहना है कि मशीन चलाने से पहले नन्हें लिंटर डालने के लिए बांधे गए लोहे के जाल पर चढ़े। तभी जाल में अचानक करंट दौड़ने लगा। करंट लगने से नन्हें झटके के साथ नीचे जा गिरे, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। फौरन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां आधी रात को नन्हें की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में बृहस्पतिवार शाम तक परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें