फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे पर तार ठीक करते समय लगा करंट, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर। थाना क्षेत्र के गांव बिरिया फत्तेपुर में नन्हे सिंह (45) बर्ष गांव में एक खंभे पर बिजली का तार ठीक कर रहा था, उसी समय बिजली आ जाने से उसे करंट लगा और वह उसमें चिपक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने लकड़ी के सहारे उसे छुड़ाया तभी नन्हें नीचे गिर गया। हादसे की खबर मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। परिजन गंभीर घायल को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई नागेंद्र ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नागेंद्र ने दी तहरीर में बताया है कि उसके भाई को गांव के रामक्षेत्र व साधू किसी तरह झांसा देकर घर बुला ले गए तथा अपने घर के पास बिजली के पोल पर सीढ़ी लगाकर तार ठीक करने के लिए चढ़ा दिया। खंभे पर भाई बिजली के करंट से मरणासन्न अवस्था में था अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी आशादेवी व तीनों पुत्र लोकेंद्र, रोहित, सचिन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें