कलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जहानाबाद खमरिया के गांव पिडारा उत्तर में एक बालक गंगा में डूब गया। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर शिवांक 11 पुत्र मटरु अपने दो साथियों के साथ जानवर चराने गया था। गंगा नदी को पार करते समय शिवांक की डूबकर मौत हो गई। शिवांक भैंस की पूंछ पकड़कर नदी का पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके हाथ से पूंछ छूट गई और वह नदी में डूब गया, जबकि उसके दोनों साथी बोट से नदी पार कर गए। शिवांक के डूबने की सूचना पर परिजनों नदी किनारे पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराया, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। कलान सुनील शर्मा ने बताया गोताखोरों को गंगा में उतारा है शिवांक की तलाश की जा रही है। संवाद