फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार हरदोई के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बे में सोमवार रात थाने के निकट किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार हरदोई के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का हरदोई अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हरदोई में पाली कस्बे के मोहल्ला आबिदनगर निवासी 22 वर्षीय राशिद मोहल्ले के ही साथी जमील उर्फ दद्दे के साथ बाइक से सोमवार शाम करीब छह बजे शाहजहांपुर जाने के लिए घर से निकले थे। रात करीब 10:30 बजे सेहरामऊ दक्षिणी में थाने के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राशिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस के जरिये रात करीब 11:30 बजे राशिद के भाई शमीम के पास घटना की सूचना पहुंची। शमीम जिला अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसके भाई की मौत हो चुकी है। वह पाली स्थित नत्थनबानो बाबू खां डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र था। शमीम ने बताया कि जमील मोहल्ले के ही मोनिस की बाइक मांगकर लाया था। घर से यह बताकर नहीं निकला था कि वे लोग कहां जा रहे हैं। उसे पुलिस के जरिये देर रात घटना की सूचना मिली। जमील को हरदोई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें