फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, 18 घायल, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नेशनल हाईवे पर सोमवार रात सरोवरनगर के पास डिवाइडर पर चढ़ने के बाद स्लीपर बस पलट गई, उसमें सवार लगभग 18 यात्री यात्री घायल हो गए। बस हरियाणा के पानीपत से लखीमपुर जा रही थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन मंगाकर बस को सीधा किया गया। घटना से करीब एक घंटे हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब तीन पानीपत से लखीमपुर जा रही बस में लगभग 70 यात्री सवार थे, जिनमें करीब डेढ़ दर्जन घायल हुए हैं। झपकी आने के कारण चालक ने बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इस कारण बस पलट गई। रात के करीब तीन बजे होने की वजह से अधिकतर यात्री सो रहे थे। यात्रियों का सामान बस में तितर-बितर हो गया। उनके चप्पल व जूते भी बस में पड़े मिले। बस पलटने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाल सुनील अहलावत और नगरिया चौकी प्रभारी पवन पांडे फोर्स के साथ पहुंचे। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बस पटलने से हाईवे पर जाम भी लग गया तो पुलिस क्रेन मंगाकर बस को हटवाया। इससे करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
ये लोग हुए घायल
सीतापुर महोली के गांव वरातपुर निवासी 45 वर्षीय अनंगपाल सिंह और उनकी 40 वर्षीय पत्नी जय देवी, शाहजहांपुर के कांट के मोहल्ला सप्तयारा निवासी रजनीकांत की 30 वर्षीय पत्नी हंसमुखी, बहराइच के टिकोरा मोड़ गोलवा निवासी 27 वर्षीय रामू, लखीमपुर खीरी के मितौली के गांव वकटैया निवासी 19 वर्षीय अंकितपाल, बहराइच के मोतीपुर के गांव खुड़वा निवासी 21 वर्षीय पंकज पुत्र प्रहलाद, शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी नरवीर की 60 वर्षीय पत्नी राखी, बहराइच के मोतीपुर गंगापुर खेरी निवासी 20 वर्षीय पंकज पुत्र दिनेश राजभर, शाहजहांपुर के कांट के गांव मिस्त्रत्त्तेेपुर निवासी 18 वर्षीय संदीप पुत्र महेश पाल सहित शीतल, रीना, उर्मिला व संदीप घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा लगभग आधा दर्जन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई, जो प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें