फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के गड्ढों ने एक और जान ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुए गड्ढे लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। सोमवार को हाईवे पर बाइक गड्ढे में जाने से पीछे बैठी महिला गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक का उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।
विज्ञापन

जिला हरदोई के थाना पिहानी के गांव मनिकापुर निवासी बृजलाल की करीब 55 वर्षीय पत्नी माया देवी शनिवार को अपने भतीजे के घर नामकरण संस्कार में शामिल होने मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव मढ़िया र्गइं थीं। सोमवार को भतीजे दिलीप कुमार के साथ बाइक पर गांव लौट रही थीं। नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा के मुख्य चौराहे पर अधूरे पड़े ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से झटके के साथ वह गिर गईं। इसी बीच पीछे से आए ट्रक का पहिया मायादेवी के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें