फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन और रिश्तेदारों को लेकर जा रही कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलटी, बहन और भांजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। रविवार सुबह बंडा में बड़ा हादसा हो गया। पूरनपुर से दुल्हन और उनके रिश्तेदारों को लेकर जा रही कार हाईवे पर अचानक बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दुल्हन की मौसेरी बहन और भांजी की मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित छह लोग घायल हो गए। चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुल्हन की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के गांव सुंदरपुर सिकरहना के रहने वाले सुखचैन सिंह ने अपनी पुत्री गुरप्रीत कौर (25) का रिश्ता शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के कैमसी फार्म निवासी पप्पू सिंह के पुत्र गगनदीप सिंह के साथ तय किया था। रविवार को बंडा के गुरुद्वारा में शादी होनी थी। सुबह करीब नौ बजे पूरनपुर के गांव शेरपुर निवासी रिश्तेदार हरमीत सिंह की क्वालिस से गुरप्रीत कौर बंडा गुरुद्वारा आ रही थीं। उसी कार में गुरप्रीत की मौसेरी बहन शेरपुर निवासी रमनदीप कौर पत्नी गुरदीप सिंह और उनका एक वर्षीय बेटा अंशदीप उर्फ राजा, पांच साल की बेटी कोमल, रमनदीप की पूरनपुर के गांव कलेनापुर निवासी बहन अमन ज्योति कौर (22), भाई कमलजीत सिंह और रिश्तेदार पूरनपुर के कढैर चौरा निवासी रतन सिंह भी सवार थे। रास्ते में गांव हनसापुर मोड़ पर राइस मिल के सामने पहुंचने पर कार अचानक अनियंत्रित होने के बाद रोड के नीचे जाकर पेड़ से टकराते हुए गहरी खाई में पलट गई। कार के अंदर चीखपुकार मची तो आसपास के गांव हनसापुर सिंगापुर पनहीं, पोखरापुर, सिकरहानियां, सिकरहना गुलरिया भूप सिंह के लोगों की भीड़ लग गई। यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने कार में फंसे घायलों को निकालने के बाद एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर अमन ज्योति कौर और कोमल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं हालत गंभीर होने पर दुल्हन गुरुप्रीत कौर, रमनदीप कौर, रतन सिंह, कमलजीत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से चालक हरमीत सिंह व रमनदीप कौर के एक वर्षीय बेटे राजा को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर हालत में दुल्हन गुरुप्रीत कौर को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें