फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बिहार के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में राजघाट पुलिस चौकी के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चौकी से लेकर गर्रापुल अजीजगंज तक जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेेने के साथ ही पुलिस ने चालक को भी हिरासत में ले लिया है। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान बिहार के विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को यातायात सामान्य करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन

बिहार के जिला नवादा के थाना ईसवा के गांव डुमरी निवासी प्रभुराजवंशी का बेटा 35 वर्षीय विनोद कुमार रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे गर्रापुल से राजघाट पुलिस चौकी के सामने से पैदल गुजर रहा था। तभी पीछे से बिजली के खंभे लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने विनोद कुमार को चपेट में ले लिया। विनोद ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। ट्रैफिक ड्यूटी पर लगे होमगार्ड व पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर एक साइड में खड़ा करवाया और विनोद के शव को जिला अस्पताल की मॉर्चरी भिजवा दिया। वहीं घटना के बाद वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यातायात को सामान्य करने के लिए पुलिस को एक घंटे से अधिक का समय लग गया। मृतक के पास मिले मोबाइल से डायल नंबर पर कॉल की तो उसके चचेरे भाई मनोज ने रिसीव की। उसने ही मृतक का नाम विनोद बताया है। मनोज ने ही बताया कि विनोद दो दिन पहले घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में हैं। सूचना मिलने पर परिजन शाहजहांपुर के लिए चल दिए हैं।
जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से घटना हुई है, उसे कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के पास मिले मोबाइल से कॉल करने पर उसकी शिनाख्त बिहार के विनोद के रूप में हुई है। मोबाइल पर उसके परिवार वालों बताया कि वह दो दिन पहले घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। सूचना पर परिवार वाले शाहजहांपुर आ रहे हैं। - प्रवेश सिंह, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें