फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से छात्र की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। बेकाबू गति से दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम सौरभ भट्ट भी मौके पर जा पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक मौके से भाग चुका था।
विज्ञापन

गांव भूड़ा निवासी नन्हेंलाल का 10 वर्षीय बेटा संकल्प बंडा के श्री गायत्री महाशाक्ति शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में केजी का छात्र का था। सोमवार को वह स्कूल में पेपर देने के बाद साइकिल पर अपने घर लौट रहा था। पुवायां-बंडा रोड पर गांव भूड़ा की मोड़ के पास उसकी साइकिल में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पुहंची पुलिस संकल्प को फौरन बंडा सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
इस बीच हादसे की सूचना पाकर परिवार के लोग भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसडीएम सौरभ भट्ट ने घटनास्थल पर पहुंचे लोगों से हादसे के बारे में जानकारी ली और पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली का पता लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर ट्रॉली को गांव बसंतापुर के पास से पकड़ लिया। चालक मौके से भाग निकला है। संकल्प की मौत से मां सोमवती, भाई दुर्गेश सहित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें