फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में करने वाला आनंद वाटिका मोहल्ले का मुरारी निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली में महुआ पाठक के पास शनिवार रात हुए हादसे में मरे युवक की शिनाख्त पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी 40 वर्षीय मुरारी के रूप में हुई। वहीं घायल का अभी इलाज चल रहा है। इधर बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी 40 वर्षीय मुरारी शनिवार को दिन में थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव दिवाली में ब्याही बहन विमला देवी पत्नी रामप्रसाद के घर गया था। यहां से वह दिवाली निवासी दोस्त 30 वर्षीय प्रवेश कुमार के साथ बाइक से रामलीला मेला देखने पुवायां चला गया। रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों लोग बाइक से मेला देखकर लौट रहे थे। दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे पर थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महुआ पाठक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में दोनों बाइक सवार आ गए। घायलों में मुरारी ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रवेश कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घायल ने होश में आने पर देर रात अपना और मृतक का नाम पता बताया था। इसके बाद सूचना पर घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मुरारी की पत्नी की मौत बीमारी के चलते आठ वर्ष पहले हो गई थी। उसके तीन बेटे हैं, जिनमें राजू (16), लोकेश (14), करन(10) हैं। वहीं थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें