फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जमुका दोराहे के पास डीसीएम की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा सड़क किनारे गड्ढे में गिरने की वजह से बाल-बाल बच गया। युवक ने देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन

थाना रोजा के गांव निगोना निवासी 24 वर्षीय अवनीश पाल मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने चाचा 30 वर्षीय धर्मेंद्र के साथ बाइक से इटौरिया गांव में डॉक्टर से दवा लेेने जा रहा था। बाइक धर्मेंद्र चला रहा था। बाइक जैसे ही जमुका दोराहे के पास पहुंची, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अवनीश सड़क किनारे पत्थर की गिट्टियों पर गिर गया, जबकि धर्मेंद्र मय बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। गिट्टियों पर गिरने की वजह से अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां रात करीब साढ़े 10 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अवनीश तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। जवान बेटे की मौत पर मां माला देवी व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें