फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मैजिक सवार अधेड़ की मौत,चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां/ सिंधौली। ट्रक की टक्कर से मैजिक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

पुवायां कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 26 वर्षीय राकेश कुमार पुवायां-शाहजहांपुर रोड पर सवारी गाड़ी मैजिक चलाता है। शनिवार रात करीब 10:45 बजे वह घर से शाहजहांपुर जाने के लिए मैजिक लेकर निकला तो गांव के ही 50 वर्षीय सुभाष सैनी भी मिल गए तो उसने सैनी को भी बैठा लिया। रात करीब 11 बजे मैजिक महुआ पाठक के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने मैजिक को ओवरटेक करते हुए ट्रक को आगे निकालने के बाद अचानक ब्रेक लगाया। इससे मैजिक पीछे से ट्रक में घुस गई। जिससे मैजिक सवार सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक राकेश घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बड़ागांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन सक्सेना ने दोनों की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बेटे हैं, जिनमें 30 वर्षीय पिंटू, 28 वर्षीय दिनेश, 25 वर्षीय राकेश व 23 वर्षीय राजू है। सिंधौली कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें