फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से लौट रहे तीन मजदूरों को वाहन नें रोंदा, एक की मौत

विज्ञापन
मृतक पवन पाठक का फाइल फोटो( - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। लॉकडाउन में घर लौट रहे तीन प्रवासी मजदूरों के लिए सफर जानलेवा साबित हुआ। बृहस्पतिवार सुबह चंडीगढ़ से अपने घर लौट रहे तीन प्रवासी मजदूरों को कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव दौलतपुर के सामने किसी वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। तीसरे मजदूर को हल्की चोटें आईं, जो हादसे के बाद मौके से उठकर चला गया। गंभीर घायल हुए मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जलालाबाद इलाके के ग्राम चक चंद्रसेन निवासी पवन पाठक (27) पुत्र रामासरे पिछले तीन-चार सालों से चंडीगढ़ में रहकर एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लागू हुआ तो फैक्ट्री बंद हो गई। पहले तो वह लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करता रहा। इस दौरान उसके पास जो रुपये थे खर्च हो गए। चौथा लॉकडाउन लागू होने पर 24 मई को पवन अपने दो साथियों के संग चंडीगढ़ से घर के लिए रवाना हुआ। बड़े भाई पंकज ने बताया कि पवन और उसके दोनों साथी कई वाहन बदलने के बाद बृहस्पतिवार सुबह अल्हागंज क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे पहुंच। वहां कोई सवारी नहीं मिली तो तीनों पैदल ही घर के लिए चल दिए। सुबह करीब नौ बजे तीनों लोग दौलतपुर गांव के सामने पहुंचे होंगे। तभी पीछे से आया वाहन तीनों को रौंदता हुआ निकल गया। इसमें पवन और उसके एक साथी को गंभीर चोटें आईं। तीसरे मजदूर को हल्की चोटें आईं, जो हादसे के बाद एंबुलेंस को फोन करने के बाद मौके से चला गया। गंभीर घायल पवन और उसके साथी को एंबुलेंस में जलालाबाद सीएचसी ले जाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने पवन पाठक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें