कस्बे से दिल्ली के लिए अगले महीने रोडवेज की एसी बस सेवा शुरू होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल बरेली जाकर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके वर्मा से मिला और उन्हें खुदागंज से दिल्ली के लिए एसी बस शुरू कराने की मांग की। रस्तोगी ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक ने एक सितंबर से एसी बस सेवा शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। शिष्टमंडल में अनुज जैन, राशिद बेग, दीनदयाल गंगवार, राजू शर्मा आदि शामिल थे।