अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर ईकाई के गठन के दौरान मौजूद नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत:
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की महानगर इकाई का गठन स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में किया गया। इसमें चुनाव अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रानू दुबे को महानगर अध्यक्ष और आयुष श्रीवास्तव को महानगर मंत्री बनाया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में पवन गंगवार महानगर उपाध्यक्ष, अमित राज चौहान व पद्मजा मिश्रा महानगर उपाध्यक्ष, दीक्षांत भोजवाल महानगर सह मंत्री, जया मौर्य महानगर सहमंत्री बनाए गए। इस दौरान वैभव सक्सेना, करन सिंह, अंशु, आर्यन राज, तनीश पाल, नीलम, राधा मौजूद रहीं। संवाद