फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभिषेक की 103 रनों की पारी के दम पर जीता शिक्षणेत्तर संवर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के खेल व शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से फिट इंडिया अभियान के तहत बुधवार को मुमुक्षु क्रिकेट लीग में एसएस कॉलेज शिक्षणेत्तर संवर्ग की टीम ने स्वामी धर्मानंद कॉलेज को 163 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के अभिषेक दीक्षित ने 102 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कॉलेज के मैदान पर टॉस जीतकर एसएस कॉलेज शिक्षणेत्तर टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। टीम ने 16 ओवर में छह विकेट खोकर 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम 6.5 ओवर में दस विकेट खोकर महज 29 रन ही बना पाई। इससे पहले मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर किया।
कमेंट्री डॉ.अंकित अवस्थी ने सुनाई। कॉलेज के सचिव प्रो. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो.आरके आजाद, उप प्राचार्य प्रो. मीना शर्मा, प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. आलोक मिश्रा, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. शालीन सिंह, संयोजक डॉ. प्रांजल शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें