फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभिनव, अथर्व और आदित्य प्रतियोगिताओं में रहे अव्वल

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ अति​थि। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की ओर से विश्व ओजोन दिवस पर लघु संगोष्ठी, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अभिवन, अथर्व और आदित्य ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. अजीत सिंह चारग ने कहा कि विद्यार्थियों को पर्यावरणीय चुनौतियों को गंभीरता से समझकर उनके समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. आलोक कुमार सिंह ने ओजोन परत के महत्व और उसके क्षरण के कारणों की जानकारी दी।
डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. रमेश चंद्रा, संयोजन सहायक प्राध्यापक चंदन गोस्वामी ने विचार रखे। भाषण प्रतियाेगिता में अभिनव मिश्रा प्रथम, अंशी राठौर द्वितीय व हर्ष सिंह व आरती कुशवाहा तृतीय रहे। पोस्टर में अथर्व शर्मा प्रथम, नैना पाल द्वितीय और कीर्ति सिंह तृतीय रहीं।
विज्ञापन

क्विज में आदित्य वर्मा प्रथम, राजन कश्यप द्वितीय और शशांक शुक्ला तृतीय रहे। शिशिर शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. संदीप दीक्षित, अमित कुमार, राजनंदन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।


प्रकृति को स्वस्थ रखने के लिए पौधरोपण को दें बढ़ावा

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं को संबोधित किया। रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह चौहान, जंतु विज्ञान विभाग की डॉ. श्वेता सक्सेना ने विचार रखे। इस बीच विचार प्रस्तुति में अपर्णा मिश्रा और सजिया नवाज ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी में कोमल प्रथम, आयुषी पाल द्वितीय और अलंकृता तृतीय रहीं। संचालन डॉ. उमेश भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें