फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभिनव व शिवेंद्र की पारी से शाहजहांपुर ने फर्रुखाबाद को 65 रनाें से हराया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कृभको खाद फैक्टरी मैदान पर मैच के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्व.प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की शनिवार से शुरुआत हो गई। पहले मैच में शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्रुखाबाद को 65 रनों से हराया। ओपनर अभिनव और शिवेंद्र ने शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर हुए मैच में शाहजहांपुर की टीम के कप्तान आकर्षित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 25 ओवर में सात विकेट खोकर 188 रन बनाए। ओपनर अभिनव ने 40 व शिवेंद्र ने 39 रन बनाए। जैद ने 34, कप्तान आकर्षित वर्मा ने 30 रन बनाए। अंतिम ओवरों में दीपांशु यादव ने 10 गेंद पर 29 रनों की धुआंधार पारी खेली।
फर्रुखाबाद की ओर से कार्तिक तिवारी ने दो विकेट लिए। जवाब में फर्रुखाबाद की टीम 25 ओवर में सभी विकेट होकर 123 रन ही बना पाई। प्रांजुल ने 47 रन की पारी खेली। कप्तान कुनाल व अभिषेक ने 19-19 रन बनाए। शाहजहांपुर के आकर्षित वर्मा ने तीन, प्रतीक यादव व दीपांशु यादव ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कप्तान आकर्षित रहे। मैच के अंपायर शिशिर मल्होत्रा व विशाल वर्मा, स्कोरिंग मोहम्मद आहद, आकाश व कमेंट्री पंकज छापू ने की।
विज्ञापन

इससे पहले एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि कृभको फर्टिलाइजर के उपाध्यक्ष विजय कुमार बांगर ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आलोक मिश्रा, कुशाग्र, जेपी श्रीवास्तव, मनोज यादव, वत्सल, फिरोज खान, इरफान खान आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद प्रमिल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें