आम आदमी संस्था ‘आस’ के पदाधिकारी अब सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर नहीं लिया करेंगे। अब वे लोग कामर्शियल गैस सिलेंडर का प्रयोग करेंगे। इसकी घोषणा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा और अन्य पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में की है।
प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वे लोग ‘पहले खुद सुधरो और बाद में दूसरों को सुधारो’ अभियान के तहत पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने का अभियान भी चला चुके हैं। इसके साथ ही उन लोगों ने गैस सब्सिडी को डायरेक्ट उपभोक्ता के बैंक खाते में भेजे जाने की पहल की प्रशंसा की। संस्था के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा दी जा रही रियायती सुविधाआें को भी मंत्रियों से न लेने की अपील की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री शब्बन अली, मीडिया प्रभारी महेंद्र चावला भी मौजूद रहे।