फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 86,969 लोगों की पेंशन पर आधार सीडिंग ने लगाया अड़ंगा

Tue, 24 Dec 2024 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मनोज कुमार, अजीजगंज।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के 86969 लोगों की पेंशन पर आधार सीडिंग ने अड़ंगा लगा दिया है। वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन के लाभार्थियों के खातों में कई माह से धनराशि नहीं आई है। वे संबंधित विभागों के चक्कर लगा रहे हैं, पर समाधान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों का दावा है, आधार सीडिंग का काम तेजी से चल रहा है। करीब एक सप्ताह से पोर्टल नहीं चलने के कारण समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग और प्रोबेशन विभाग में इससे संबंधित काम रुके हुए हैं।

पेंशनधारकों को चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए बैंक के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। पोर्टल की तकनीकी दिक्कत दूर होने पर पेंशन का काम तेजी से किया जाएगा। इधर, पेंशन न आने से लाभार्थियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पालन-पोषण के लिए लोगों से उधार लेकर वे अपना काम चल रहे हैं।
विज्ञापन


-

ये है स्थिति

वृद्धावस्था

कुल पेंशन धारक- 1.75 लाख

अभी तक नहीं आई लोगों की पेंशन - 83000

-

दिव्यांग

कुल पेंशन धारक- 17,662

अभी तक नहीं आई लोगों की पेंशन : 1169

-

विधवा

कुल पेंशन धारक- 58348

अभी तक नहीं आई लोगों की पेंशन- 2800

-



छह माह से दिव्यांग पेंशन नहीं आई है। पता करने के लिए कार्यालय में आए हैं, लेकिन यहां कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पेंशन नहीं आने से परेशानी हो रही है।
मनोज कुमार, अजीजगंज

मार्च 2024 में वृद्धावस्था पेंशन आई थी। इसके बाद से रुपये नहीं आए। कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। बता रहे हैं कि आधार सीडिंग नहीं हो पाई है। इस वजह से पेंशन रुकी है।
- सुदामा, खखर्रा बुजुर्ग, बंडा



दो साल से विधवा पेंशन नहीं आई। कोई सहारा नहीं है। कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सही जवाब नहीं दे रहा है। आज फिर से कार्यालय में पता लगाने आए हैं।
- चंचल, निगोही
-

पति की मौत के बाद छह माह पहले विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया था। अभी तक पेंशन नहीं आई है। विभाग के कर्मचारी भी सही बात नहीं बता रहे हैं।
बदरूनिशा, बीबीजई हद्दफ

संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पेंशनधारकों की आधार सीडिंग का कार्य पूरा किया जाए। पोर्टल में दिक्कत की वजह से काम धीमी गति से हो पा रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि पेंशनधारकों को समय से पेंशन मिल सके।
विज्ञापन

- डॉ. अपराजिता सिंह, सीडीओ

मनोज कुमार, अजीजगंज।

मनोज कुमार, अजीजगंज।

मनोज कुमार, अजीजगंज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें