फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईटीएमएस तार चोरी करने वाला युवक पकड़ा

Fri, 27 Jun 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सदर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शुएब। स्रोत: पुलिस - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टाउन हॉल स्थित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का तार काटकर चोरी करने वाले युवक को यातायात पुलिस ने पकड़ लिया। उसे सदर बाजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पिछले महीने आईटीएमएस के सीसीटीवी कैमरों के केबल की करीब तीन बार चोरी हो गई। कैमरे बंद होने से ऑनलाइन चालान बंद हो गए। मामले में आईटीएमएस के मैनेजर रितेश सिंह ने सदर थाने में तहरीर दी थी। बुधवार शाम युवक तारों को छूते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर टीएसआई विनय पांडेय ने अपनी टीम के साथ युवक की पहचान कराई। पुलिस को देखकर युवक भाग खड़ा हुआ। उसे दबोच लिया गया। उसके पास से तार भी बरामद कर लिया गया। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि शुएब निवासी लाल इमली चौराहा को थाना सदर बाजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें