तिलहर। एक गांव के घर में घुसकर अकेली मौजूद किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांंच शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। गत पांच अगस्त को पत्नी मायके गई थी और घर पर नाबालिग बेटी मौजूद थी। बेटी को अकेला देख आरोपी आकाश घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
उसने कोई कार्रवाई करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन पत्नी के घर लौटने पर पुत्री ने सारी घटना बताई। मंगलवार को पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। संवाद