फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुदकुशी के इरादे से रामगंगा में कूदा युवक, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। बीमारी के दौरान लिए गए कर्ज से परेशान मोहल्ला बगिया द्वितीय के आदेश ने खुदकुशी के इरादे से सोमवार को सुबह हुल्लापुर के पास रामगंगा पुल से नीचे उतरकर नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदते देख आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। उस दौरान हुल्लापुर चौराहे पर मौजूद एसआई राजवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आदेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस उसे समझाते हुए थाने ले गई और घरवालों को इत्तला दी। आदेश ने पुलिस को बताया कि पैर में संक्रमण होने के कारण लंबे इलाज के लिए मोहल्ले और आसपास के लोगों से लगभग दो लाख रुपये उधार ले लिए। कर्ज चुकाने में असमर्थ होने के कारण वह अवसाद से घिर गया। आदेश के परिजनों ने तत्परता दिखाने और उसकी जान बचाने के लिए पुलिस टीम समेत ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें