शाहजहांपुर। कांशीराम काॅलोनी में मंगलवार की रात रामनरेश की पुत्री सलोनी संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे घरवालों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
सलोनी मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे अपने ब्लाॅक की चौथी मंजिल की गैलरी में बैठी थी। अचानक वह नीचे आ गिरी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वह नीचे कैसे गिर गई, यह कोई देख नहीं पाया। परिजनों के मुताबिक उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को इस मामले में कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद