फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वीमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Tue, 18 Jun 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जैतीपुर में डूबने से मृत रामरतन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जैतीपुर। थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी रवींद्र के 20 वर्षीय इकलौते बेटे रामरतन की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

गांव के ही प्रधान के पति वीरपाल फौजी ने अपने फार्म हाउस पर एक स्वीमिंग पूल बनवाया हुआ है, जो कहीं कम तो कहीं ज्यादा गहरा है। रवींद्र ने बताया कि सुबह 11 बजे रामरतन नहाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी बीच वह डूब गया। गांव वालों की सूचना पर वह पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक कुछ लोगों ने बेटे को बाहर निकाल लिया था। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत से पिता रवींद्र और मां मुन्नी देवी रो-रोकर बेहाल हो गए। इधर, वीरपाल का कहना है कि उन्होंने अपनी निजी सुविधा के लिए स्वीमिंग पूल बनाया है, लेकिन गांव के अन्य लोग नहाने आ जाते हैं, जिनसे वह कभी पैसा नहीं लेते थे। आसपास के बच्चे और ग्रामीण अक्सर आते हैं और नहाकर चले जाते हैं। छोटे बच्चों को आने पर डांटते हैं और उन्हें स्वीमिंग पूल में नहीं जाने दिया जाता है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जैतीपुर में डूबने से मृत रामरतन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें