फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखनऊ के अधिकारी की निजी कार का शाहजहांपुर पुलिस ने काटा चालान

Tue, 18 Jun 2024 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच लखनऊ के एक अधिकारी की निजी कार से हूटर व नीली बत्ती उतरवाकर दो हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर सोमवार को पुलिस व उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर चलने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। रोडवेज बस अड्डा व कैंट स्थित डिपो रोड पर चेकिंग के दौरान सीओ यातायात बीएस वीर कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार लिखी लखनऊ के एक अधिकारी की गाड़ी दिखी। उसे रोककर चालान किया गया।



वहीं पुवायां में सोमवार शाम सीओ पंकज पंत, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने राजीव चौक पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। इस दौरान गंगसरा पशु अस्पताल के डाॅ. राज भार्गव कार लेकर उधर से निकले। उनकी प्राइवेट कार के अंदर डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी प्लेट रखी थी। हूटर भी लगा हुआ था। सीओ ने उनका एक हजार रुपये का चालान कटवाने के साथ हूटर और प्लेट कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें