फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली की खरीदारी करने निकले युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक अमित कुमार का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर के कपसेड़ा गांव निवासी अमित कुमार (30 वर्ष) की रविवार रात लखनऊ-बरेली हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमित कुमार रविवार शाम करीब सात बजे घर से होली के कपड़ों की खरीदारी करने तिलहर बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।रात दस बजे तक जब अमित कुमार घर नहीं लौटे तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अमित कुमार को तिलहर सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अमित का शव देख उसके परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि मृतक अमित कुमार दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। अमित मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें