फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में टहलने निकले युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
खुटार के गांव गढ़िया सरेली के अमनदीप का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खुटार। खाना खाने के बाद टहलने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव गढ़िया सरेली निवासी 28 वर्षीय अमनदीप मंगलवार रात खाना खाने के बाद खुटार-मैलानी मार्ग पर टहलने निकले थे। लंगोटी बाबा स्थान के पास ओवरब्रिज के किनारे किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अमनदीप को घायल पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने अमनदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी सीएचसी पहुंचे।
अमनदीप के पास जमीन नहीं है, वह मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे। अमनदीप की मौत से परिजनों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अमनदीप की मौत से पत्नी सुषमा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उनके तीन बच्चों में सबसे छोटा बच्चा केवल छह माह का है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी चेक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें