फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छत से गिरे युवक की बरेली में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
खुटार के किरन कुमार का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार। छत से गिरकर गंभीर घायल हुए खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी 28 वर्षीय किरन कुमार ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला नरायनपुर में ममता देवी किराये के मकान में रहती हैं। ममता देवी के पति की मौत हो चुकी है। ममता देवी का दामाद मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी किरन कुमार अक्सर सास के घर आकर रुक जाता था। नौ फरवरी को किरन सास के घर रुके थे। रात में वह छत से गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिजन उनको सीएचसी ले गए थे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने किरन कुमार को रेफर कर दिया। उनका बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान किरन कुमार की मौत हो गई। किरन कुमार के पिता राकेश सक्सेना, मां सुशीला देवी, का रो रोकर बुरा हाल हो गया। किरन कुमार के दो बच्चे सात वर्षीय राजा और एक वर्षीय राम है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें