फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मामूली बात पर चाकू से वार कर युवक की काट दी उंगली

सार

जलालाबाद के मोहल्ला गौसनगर में पानी पीने के विवाद में दुर्गेश पर समोसा विक्रेता ने चाकू से हमला कर उसकी उंगली काट दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस तहरीर मिलने पर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद। मोहल्ला गौसनगर नगर निवासी दुर्गेश ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया कि मामूली बात पर एक युवक ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से वार कर उसकी उंगली काट दी।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह सुबह टहलने के बाद ब्लॉक के पास लगे वाटर कूलर से पानी पी रहा था। इसी दौरान वहां पर समोसा बेचने वाले एक युवक ने उसे पानी पीने से मना किया। टंकी सरकारी होने की बात पर युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने उसे लात-घूंसों से पीटा, फिर चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी उंगली कट गई।
शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि उन्हें मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें