फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी का झांसा देकर युवती को मेले से ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में एक गांव के ग्रामीण ने हरदोई के थाना बालामऊ क्षेत्र के बिरुआ हथौड़ा गांव निवासी कौशल के खिलाफ बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने ओसीएफ मेले में दुकान लगा रखी है। 20 अक्तूबर की रात बेटा व उनकी बेटी दुकान पर थे। इस बीच कौशल दुकान पर आया। ग्राहकों की भीड़ की व्यस्थता को देखते हुए वह युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देते हुए ले गया। आरोप है कि उनकी बेटी दुकान में रखे रुपये भी ले गई है। इसके बाद बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उस युवक का फोन बंद जा रहा है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की की तलाश की जा रही है। सीसी कैमरों को चेक कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें