फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाईदूज पर बहन को लेने जा रहे युवक की वाहन की चपेट में आकर जान गई

विज्ञापन
कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। ग्राम पंचायत पुरैना के मंझरा पूर्वी गौंटिया निवासी कमलेश (30) की मंगलवार रात मिर्जापुर के कोलाघाट पुल पर वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह भाई चंद्रशेखर के साथ बहन को लेने बदायूं के उसावां जा रहा था। हादसे में चंद्रशेखर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

कमलेश के पिता रामऔतार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे दोनों भाई कोलाघाट पुल पर कार रोककर गंगा में चढ़ावा चढ़ाने पहुंचे थे। चंद्रशेखर रेलिंग के पास खड़ा था, जबकि कमलेश कार के सामने था। इसी दौरान पीछे से आए वाहन से उनकी कार में टक्कर लग गई। कार रेलिंग से टकराई और कमलेश उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में उसकी मौत हो गई। हादसे से पत्नी कृष्णा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें