फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। कबीरपुर गांव में ससुराल में रह रहे पुवायां क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी 30 वर्षीय रामशंकर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रविवार को दोपहर ससुराल के पास एक खंडहरनुमा मकान में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत की वजह पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कबीरपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य नत्थू लाल का कोई पुत्र नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी छोटी पुत्री अंगूरा के पति रामशंकर को पांच वर्ष पहले शादी के बाद से ही अपने पास रख लिया। रामशंकर ससुराल में ही रहकर खेती-बाड़ी में अपने ससुर का हाथ बंटाता था। रविवार को दोपहर करीब दो बजे गांव के कुछ बच्चे खेलते हुए सत्यवीर के खाली पड़े और खंडहर बन चुके मकान के पास गए, तो रामशंकर को जमीन पर पड़ा देख शोर मचाया। मौके पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए।
सूचना पाकर रामशंकर की पत्नी और ससुर भी वहां पहुंच गए। नत्थू लाल उसे जीवित मानकर गांव वालों की मदद से सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने परीक्षण करके उसे मृत घोषित कर दिया। रामशंकर अपने पीछे पत्नी समेत एक बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया गया है। मामले की जांच हो रही है, लेकिन आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें