फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक राजकुमार राठौर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम हादसे में घायल हुए तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी 47 वर्षीय राजकुमार राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार और ऑटो के टकराने से 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

ऑटो चालक प्रदीप राठौर ने बताया कि राजकुमार उनके भाई थे। उनके भतीजे की पत्नी प्राची ने बच्चे को जन्मा था। जच्चा-बच्चा को देखने के लिए रविवार की शाम राजकुमार राठौर और अनिल राठौर अस्पताल जा रहे थे। ऑटो में उन दोनों के अलावा सवारियां भी बैठी थीं।
उन्होंने बताया कि रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास ऑटो रोककर वह एक खोखे से गुटखा लेने गए थे। राजकुमार ऑटो से उतरकर बाहर खड़े हो गए। इस दरमियान बरेली की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने राजकुमार को चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने लापरवाही से ऑटो को भी टक्कर मारी। इससे 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकुमार को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

-
प्रदीप ने बताया कि राजकुमार हरिद्वार में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। एक माह पहले घर आए थे। राजकुमार की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी पुष्पा, उनके बेटे सुरजीत, मंजीत व राघव रो-रोकर बदहाल हैं।

मृतक राजकुमार राठौर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें