फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भांजी के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
चंदन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर क्षेत्र के कोला सूता गांव निवासी बाइक सवार 35 वर्षीय चंदन सिंह की मदनापुर थाना क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई ऋषिपाल ने बताया कि चंदन सिंह बृहस्पतिवार को हरदोई जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र में रहने वाली अपनी भांजी प्रिया के घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। दोपहर बाद भांजी के घर फोन कर चंदन सिंह के पहुंचने की जानकारी की। वहां से बताया कि वह नहीं पहुंचे।
इस बीच करीब तीन बजे मदनापुर थाना क्षेत्र से हादसे की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे। वहां चंदन सिंह का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि मदनापुर में उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है। वह उस रूट पर कैसे पहुंचा? यह परिजन नहीं बता सके। बताते हैं कि उसके साथ एक अन्य युवक भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें