फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती जलालाबाद के तिकोला तालुके गांव निवासी 35 वर्षीय वीरपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मां के अनुसार, बेटे ने बहू से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटे की शादी को तीन-चार साल हुए थे। बेटे के एक बेटा व एक बेटी है। पिछले तीन-चार दिन से बेटे और बहू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। रविवार की सुबह जब बेटा खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा था तब बहू से कपड़े मांगने पर झगड़ा होने लगा। इसके बाद बेटा घर से चला गया।
दोपहर को बेटा मीट लेकर आया। बहू से मीट बनाने के लिए कहा। मना करने पर बेटा घर से चला गया। थोड़ी देर बाद बेटे ने कोई नशीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर बेटे को नगरिया सीएचसी ले गए। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार की सुबह बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई। अपराध इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि जहर खाने की बात कही गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सही बात पता चलेगी।
विज्ञापन


बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

जलालाबाद। कासगंज जिले के डुडवारा निवासी 70 वर्षीय सुभाष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपनी रिश्तेदारी में मड़ैया निवासी फुफेरे भाई के घर आए हुए थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अपराध इंस्पेक्टर रवि ने बताया कि बुजुर्ग बीमार थे। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें