फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जैतीपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चौपाल में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
गुड्डू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। थाना जैतीपुर क्षेत्र के लालपुर बड़ागांव के मजरा मीदपुर निवासी 30 वर्षीय अमित पाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनका शव चौपाल में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने युवक की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है, ताकि कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन

मृतक के चाचा रामलड़ैते ने बताया कि भतीजे अमित की कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास परचून की दुकान है। सोमवार की शाम वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर आया। रात में खाना खाने के बाद चौपाल पर सोने चला गया। रात में ही किसी समय उसने चौपाल पर बने एक कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी।
मंगलवार की सुबह छह बजे जब अमित के पिता सुरेश पाल चौपाल पर गए, तो देखा कि भतीजा फंदे से लटका हुआ था। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। उन्होंने बताया कि भतीजे की शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वहीं, सूचना पर पहुंचे उप-निरीक्षक रोहिताश कुमार ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। जिन्होंने किसी भी विवाद से इन्कार कर दिया। पुलिस ने जांच के लिए अमित पाल का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी इतेश तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
कलान। ग्राम कठिगरा निवासी शिवसरन यादव के 19 वर्षीय बेटे गुड्डू यादव की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुड्डू का शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला।
पिता शिवसरन ने बताया कि बेटा घरवालों से टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। सतीश अपने भाई गुड्डू को खेत पर तलाश करने के लिए गया। देखा कि गुड्डू खेत पर नीम से लटका था। उसके गले में गमछे का फंदा पड़ा हुआ था। शिवसरन ने बताया कि कलान के सूर्यनगर निवासी एक व्यक्ति से 10 बीघा खेत की बात दो वर्ष पूर्व से चल रही थी।
सोमवार को खेत मालिक ने मात्र सवा सात बीघा खेत का ही बैनामा कराया। इसी के चलते बेटा परेशान था। गुड्डू अविवाहित था। उसकी मौत से मां रामकांति रो-रोकर बेहाल हो गईं। इंस्पेक्टर प्रभाष चंद्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

गुड्डू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें