फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उधारी का रुपया मांगने पर ससुराल में पिटाई से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
रिषी सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती जलालाबाद थाना क्षेत्र के झहोना गांव निवासी 30 वर्षीय रिषी सिंह की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई अंकित ने बताया कि भाई की ससुराल हरदोई जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव में हैं। भाई के साले ने किसी काम के लिए उनसे 10 हजार रुपया उधार लिया था। 28 अक्तूबर को भाई अपनी ससुराल गए। आरोप है कि भाई को उनके साले ने शराब पिलाई। जब भाई ने उधार दिया रुपया मांगा तो उनके साथ मारपीट की। उनके सिर पर डंडा मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी होने पर भाई को नगरिया सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद रिषी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां बृहस्पतिवार की रात भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद जलालाबाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि घटना शाहबाद की है। सूचना के आधार पर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें