थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कामरान। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर खिरनीबाग रामलीला मंच के पीछे घेराबंदी कर हरदोई के थाना कोतवाली सिटी के मोहल्ला अशोकनगर चीरपूरवा निवासी कामरान अहमद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए आया था। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पर हरदोई के कोतवाली सिटी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी तमंचा कहां से लाया, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। संवाद